मुंबई सेंट्रल से बनारस एवं मुंबई सेंट्रल से भागलपुर वाया गोरखपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन !

 रेलवे द्वारा दिवाली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों के मांग एवं ट्रेनों में भारी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है।

1- ट्रेन नंबर 09183 / 09184 मुंबई सेंट्रल - बनारस (मंडुआडीह) वाया ( सूरत - कोटा - कानपुर - लखनऊ )

2- ट्रेन नंबर 09185 / 09186 मुंबई सेंट्रल - भागलपुर वाया ( सूरत - कोटा - कानपुर - लखनऊ - गोरखपुर - मुजफ्फरपुर - बरौनी )

1-ट्रेन नंबर 09183 / 09184 मुंबई सेंट्रल - बनारस (मंडुआडीह) ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14.00 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में  प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।



 

2-ट्रेन नंबर 09185 / 09186 मुंबई सेंट्रल - भागलपुर ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक शनिवार को 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक मंगलवार को भागलपुर से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

ट्रेन न - 09083 /09085 की बुकिंग 25-अक्टूबर को शुरू होगी।

यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-१९ के मानदंडों एवं एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा।

ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की NTES वेबसाइट देखे।


Post a Comment

0 Comments